पांढुर्णा में किसानों का आंदोलन, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
पांढुर्णा। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान किसान धूप में बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
किसानों की मांग है कि पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए और फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने शासन-प्रशासन से उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की।
आंदोलन के माध्यम से किसानों ने अपनी परेशानियों और मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। अब किसानों को शासन की ओर से उचित कार्रवाई और राहत मिलने की उम्मीद है।
अपना पांढुर्णा न्यूज़ | स्थानीय खबर,
आपके शहर की।









