पांढुर्णा। नगर में हाल ही में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर एवं पुलिस अधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सराफा व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा की।
इस दौरान सराफा व्यापारियों ने घटना को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि लूटकांड के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और घटना की जांच कर आरोपियों तक पहुंचना प्राथमिकता है। जनसंवाद के माध्यम से पुलिस ने व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
अपना पांढुर्णा न्यूज़ | मध्य प्रदेश