दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को मिली बड़ी सफलता, भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल कार्तिक पूर्णिमा पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जला त्रिपुर आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा पांढुर्णा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, भव्य नगर कीर्तन से गूंजा शहर

पांढुर्णा तेली समाज संगठन का प्रथम वर-वधू परिचय सम्मेलन संपन्न, पुस्तक का हुआ विमोचन

Share:

अपना पांढुर्णा न्यूज़

संवाददाता – गौरव बारमासे, पांढुर्णा

 

आपके आसपास की क्षेत्रीय खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें।

 

📞 7805967270

 

250 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर दिया परिचय, ‘मंजूषा’ पुस्तक का हुआ विमोचन

 

पांढुर्णा। पांढुर्णा तेली समाज संगठन, जिला पांढुर्णा के तत्वावधान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रथम वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के टेकड़ी वार्ड स्थित श्री संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष श्री भूषण केवटे एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे द्वारा अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े की उपस्थिति में संत जगनाडे महाराज एवं मां कर्मदेवी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

 

इसके पश्चात अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों श्री सुनील जी घाटोड़े, डॉ. रामभाऊजी मेटांगले, योगिराज जी वानोडे, विष्णु लेंडे, मदन साहू, सुभाषजी केवटे, सुनील बेलखड़े, पिपला अध्यक्ष श्री राहुल मदनकर, गुजरखेड़ी अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, जयंत घोड़े, प्रशांत गायधने एवं देवेंद्र बारई द्वारा वर-वधू परिचय पुस्तक ‘मंजूषा’ का विमोचन किया गया।

 

अपने उद्बोधन में महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे ने वर-वधू परिचय सम्मेलन के महत्व एवं समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े ने इस सराहनीय आयोजन की सफलता पर समस्त संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

संगठन अध्यक्ष श्री भूषण केवटे ने अपने संबोधन में प्रथम वर-वधू परिचय सम्मेलन के आयोजन एवं संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में लगभग 250 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर पहुंचकर अपना परिचय दिया। इस परिचय सम्मेलन को देखने एवं समाज के युवक-युवतियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की इस पहल की सराहना की।

 

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

 

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों श्री भीमराव सांबारे, शांतारामजी केवटे, कैलाश सांबारे, वसंतरावजी लेंडे, विठ्ठल भांगे, चिंतामण खुरसंगे, संजय भांगे, नरेश वाघाले, रविन्द्र बावनकर, मोरेश्वर रेवतकर, राधेश्याम बेलखड़े, शेषराव रेवतकर, मनीष मेटांगले, मनोज घोड़े एवं पुरुषोत्तम वघाले सहित संगठन की समस्त कार्यकारिणी, व्यापारी प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं समाज के सदस्यों की सहभागिता रही।

 

इस प्रथम आयोजन के माध्यम से समाज में वैवाहिक संबंधों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ ही सामाजिक एकता एवं समन्वय की दिशा में सराहनीय पहल की गई।

और पढ़ें