दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को मिली बड़ी सफलता, भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल कार्तिक पूर्णिमा पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जला त्रिपुर आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा पांढुर्णा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, भव्य नगर कीर्तन से गूंजा शहर

विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल

Share:

अपना पांढुर्णा न्यूज़ संवाददाता – गौरव बारमासे, पांढुर्णाआपके आसपास की क्षेत्रीय खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें।

📞 7805967270

ढाई महीने से प्रतिदिन सुबह 5 बजे निकल रही थीं दिंडियां, कार्तिक पूर्णिमा पर दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

पांढुर्णा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पांढुर्णा नगर के विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे पांढुर्णा शहर की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग ढाई महीने से पांढुर्णा नगर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे विभिन्न दिंडियां निकाली जा रही थीं। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु नियमित रूप से इन दिंडियों में शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विठ्ठल की भक्ति में लीन रहते थे।

कार्तिक पूर्णिमा के विशेष अवसर पर नगर की सभी दिंडियां एक साथ विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर पहुंचीं। यहां दही लाही का भव्य आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भगवान विठ्ठल के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

  1. इस आयोजन में पांढुर्णा की धार्मिक एकता, परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। ढाई महीने तक निरंतर चली दिंडी परंपरा और कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस सामूहिक आयोजन ने नगर में भक्ति का विशेष माहौल बना दिया।

आप देख रहे हैं अपना पांढुर्णा न्यूज़।

और पढ़ें