दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को मिली बड़ी सफलता, भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल कार्तिक पूर्णिमा पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जला त्रिपुर आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा पांढुर्णा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, भव्य नगर कीर्तन से गूंजा शहर

पांढुर्णा में पहली बार तेली समाज का भव्य वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन आज

Share:

अपना पांढुर्णा न्यूज़

संवाददाता – गौरव बारमासे, पांढुर्णा

 

आपके आसपास की क्षेत्रीय खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें।

 

📞 7805967270

पांढुर्णा में पहली बार तेली समाज का भव्य वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन आज

 

पांढुर्णा। पांढुर्णा तेली समाज संगठन के तत्वावधान में आज रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रथम वर-वधू परिचय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से टेकड़ी वार्ड स्थित श्री संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में संपन्न होगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक (बंटी) साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े एवं सौंसर जनपद अध्यक्ष श्री संजय भूते की विशेष उपस्थिति रहेगी।

 

समारोह के दौरान सांसद श्री विवेक (बंटी) साहू के करकमलों से समाज की ‘वर-वधू परिचय पुस्तक’ का विधिवत विमोचन किया जाएगा। इसके पश्चात वर-वधू परिचय सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को परिचय के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

 

तेली समाज द्वारा पहली बार आयोजित इस सामाजिक पहल को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

और पढ़ें