दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को मिली बड़ी सफलता, भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल कार्तिक पूर्णिमा पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जला त्रिपुर आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा पांढुर्णा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, भव्य नगर कीर्तन से गूंजा शहर

दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव

Share:

अपना पांढुर्णा न्यूज़ संवाददाता – गौरव बारमासे, पांढुर्णाआपके आसपास की क्षेत्रीय खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें।

📞 7805967270

पांढुर्णा। कोरोना काल (2020) से बंद दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को स्वीकृति मिलने की खबर से पांढुर्णा सहित क्षेत्र के दादाजी भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर पांढुर्णा स्थित श्री दादाजी दरबार में भक्तों द्वारा उत्साहपूर्वक खुशियों का उत्सव मनाया गया।

गौरतलब है कि गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर पांढुर्णा से दादाजी भक्तों की एक टोली ने दादाजी धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर लगभग 350 किलोमीटर की नंगे पांव पदयात्रा की थी। भक्त पदयात्रा करते हुए खंडवा धाम पहुंचे और श्री दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित कर ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने की अर्जी लगाई थी।

वहीं, खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा भी दादाजी धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर रेल मंत्रालय को 100 से अधिक पत्र भेजे गए थे। भक्तों की आस्था, पदयात्रा और जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों के बीच ट्रेन के पुनः संचालन को मिली स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

भक्तों ने इस उपलब्धि को श्री दादाजी महाराज द्वारा उनकी अर्जी स्वीकार किए जाने का आशीर्वाद माना। इस खुशी के अवसर पर दादाजी दरबार में भक्तिमय माहौल रहा और जय श्री दादाजी के जयकारों से पूरा दरबार गूंज उठा।

इस अवसर पर श्रीमान संदीप घटोडे जी, मनोज गुड़धे जी, पदयात्रा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दादाजी भक्त उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की।

आस्था की पुकार, भक्तों का अटूट विश्वास और सामूहिक प्रयासों की जीत—दादाजी महाराज के दरबार में भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव।

 

ज‏य श्री दादाजी!

और पढ़ें