श्री गुरुदेव सेवा मंडल, पांढुर्णा द्वारा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की पुण्यस्मृति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामगीता पारायण, खंजरी भजन, राष्ट्रसंत जीवन चरित्र कथा प्रवचन एवं दैनिक हरिकीर्तन होंगे।
24 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक हरिकीर्तन आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से खंजरी भजन, दोपहर 2:30 बजे से राष्ट्रसंत जीवन चरित्र कथा पर प्रवचन तथा शाम 4:58 बजे मौन श्रद्धांजलि एवं सामुदायिक प्रार्थना होगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे गोपाल काला कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संतों एवं कीर्तनकारों की उपस्थिति रहेगी।
यह धार्मिक आयोजन शुक्रवार बाजार, जयस्तंभ चौक, पांढुर्णा (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है।
अपना पांढुर्णा न्यूज़ | मध्य प्रदेश









