कोरोना काल से बंद नागपुर-भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस के स्थान पर अब भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस वाया पांढुर्णा को मिली मंजूरी, सांसद ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का जताया आभार।
पांढुर्णा। क्षेत्र के रेल यात्रियों एवं दादाजी धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना काल वर्ष 2020 से बंद नागपुर-भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस (22111/22112) के पुनः संचालन की मांग को बड़ी सफलता मिली है। इसके स्थान पर अब भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस वाया पांढुर्णा (11111/11112) को स्वीकृति प्रदान किए जाने की सुखद जानकारी प्राप्त हुई है।
इस संबंध में सांसद ने बताया कि श्री दादाजी धूनीवाले के आशीर्वाद एवं क्षेत्र की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से सांसद बनने के बाद से ही इस ट्रेन के पुनः संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इस मांग को लेकर संसद भवन में लगातार आवाज उठाई गई और रेल मंत्रालय के समक्ष भी यात्रियों की सुविधा का विषय प्रमुखता से रखा गया।
इसके साथ ही पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर भी लगातार प्रयास किए गए। ट्रेन के पुनः संचालन एवं पांढुर्णा से रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है।
बताया गया कि इस निर्णय से पांढुर्णा क्षेत्र के रेल यात्रियों के साथ-साथ दादाजी धाम आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से बंद रेल सेवा के स्थान पर नई ट्रेन को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए प्रसन्नता का विषय है।
इस जनहितकारी निर्णय के लिए सांसद ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, निरंतर प्रयास और जनसेवा का संकल्प ही उनकी प्रेरणा है। क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी निरंतर उठा








