दादाजी धाम एक्सप्रेस को स्वीकृति मिलने पर पांढुर्णा के दादाजी दरबार में जश्न, भक्तों ने मनाया खुशियों का उत्सव दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को मिली बड़ी सफलता, भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दही लाही का भव्य आयोजन, पांढुर्णा की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ हुईं शामिल कार्तिक पूर्णिमा पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जला त्रिपुर आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा पांढुर्णा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, भव्य नगर कीर्तन से गूंजा शहर

आज पांढुर्णा में गूंजेगा भक्ति और आस्था का संगम, रात्रि 12 बजे होगा त्रिपुर पूर्णिमा

Share:

कार्तिक पूर्णिमा पर विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में जलेगा त्रिपुर, नगर की सभी दिंडियां हजारों श्रद्धालुओं के साथ होंगी शामिल

 

पांढुर्णा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पांढुर्णा नगरी में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिलेगा। रात्रि 12 बजे स्थानीय विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में विधि-विधान के साथ त्रिपुर दहन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर नगर की सभी दिंडियां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होंगी।

 

उल्लेखनीय है कि कार्तिक मास के दौरान लगभग ढाई महीने से पांढुर्णा में प्रतिदिन सुबह 5 बजे दिंडी निकाली जा रही है। श्रद्धालु नियमित रूप से भजन-कीर्तन करते हुए इस धार्मिक परंपरा को निभा रहे हैं।

 

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर पर विजय की स्मृति में त्रिपुर दहन की परंपरा निभाई जाती है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत मध्यरात्रि 12 बजे विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में त्रिपुर जलाया जाएगा।

 

इस अवसर पर पूरा पांढुर्णा भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आएगा।

और पढ़ें